bcci-logo


Notifictaion


Posted on 10 Feb, 2023 11:30 AM || Uploaded by Admin

सूचना


बिहार क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित पूर्ण सदस्य जिला संघ/कार्यरत पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी गण

अध्यक्ष महोदय द्वारा आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को अपलोड किए गए सूचना के द्वारा सदस्यों को पुनः दिग्भ्रमित कर संस्था को विवादित करने का प्रयास किया जा रहा है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2022 के आदेश को सिर्फ अनुपालन करना है और उस पर किसी तरह का विचार विमर्श का अधिकार किसी भी राज्य संघ को नहीं है।

उक्त 14 सितंबर 2022 माननीय सर्वोच्च न्यायालय ( Click Here To Download Supreme Court Order ) के आदेश में पूर्व से सचिव के कार्य में अधिकार को विस्तारित किया गया है और यह स्पष्ट उल्लेख है की संघ के सभी क्रियाकलाप सचिव के नियंत्रण में सचिव के द्वारा ही किया जाएगा। विदित हो कि बिहार क्रिकेट संघ के वर्तमान नियमावली में भी अध्यक्ष को आम सभा/ विशेष आम सभा/ वार्षिक आमसभा या कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग की सूचना करने का कोई अधिकार नहीं है। इसीलिए अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई 12 फरवरी 2023 की सिवान में आमसभा असंवैधानिक एवं संस्था को विवादित करने वाली है। और कोई भी गैर संवैधानिक क्रियाकलाप या विशेष आम सभा संस्था को विवादित करेगी और इससे बिहार क्रिकेट संघ को प्राप्त होने वाली अनुदान राशि बाधित होगी और होती रही है।

आप सभी से विनम्र निवेदन है बिहार क्रिकेट संघ आप सबों का है और संवैधानिक रूप से संचालन में सभी का सहयोग अपेक्षित है, इसीलिए इस तरह के किसी असंवैधानिक विशेष आम सभा में आप शिरकत ना करें, भाग ना लें जिससे बिहार क्रिकेट संघ का भविष्य प्रभावित हो।

यहां दिनांक 14 सितंबर 2022 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति को भी संलग्न किया जा रहा है।


अमित कुमार
सचिव
बिहार क्रिकेट संघ